हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महविद्यालयी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब डीएवी ने जीत लिया। खिताबी मुकाबले में डीएवी ने कोटद्वार को हराया।
4-0 से हासिल की जीत
महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को फाइनल मुकाबले में डीएवी का सामना राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार से हुआ। डीएवी ने 4-0 के अंतर से जीत हासिल की।
टीम के लिए प्रभाकर और सुहेल ने 2-2 गोल दागे। इससे पहले सेमीफाइनल में कोटद्वार ने गोपेश्वर को 2-1 से हराया। कोटद्वार के मनोज व गौरव ने 1-1, गोपेश्वर के संजय ने 1 गोल दागा।
सेमीफाइनल में श्रीनगर को हराया
दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज ने बिड़ला परिसर श्रीनगर को 12-0 से करारी शिकस्त दी थी। टीम के लिए दीपक, आदिल, सुहेल ने 2-2, निश्चय, शुभम, शिव, हरेंद्र व सुल्तान ने 1-1 गोल दागा।
समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को दून इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष डीएस मान ने पुरस्कृत किया।