डीएवी स्कूल और सॉपिंस स्कूल की टीमों ने एनआईसी ग्राउंड-26 में खेले जा रहे इंटर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफल रहे।
पहले मैच में डीएवी स्कूल ने अजीत कर्म सिंह स्कूल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 109 हरा दिया। टॉस जीतकर डीएवी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन बनाए।
सागर ने 35 और तवलीन ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में रचित ने 2 विकेट लिए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी अजीत कर्म सिंह स्कूल की टीम के बल्लेबाज विरोधी टीम की सटीक गेंदबाजी के आगे अधिक देर टिक नहीं पाए और पूरी टीम 37 के स्कोर पर आल आउट हो गई।
गेंदबाजी में डीएवी स्कूल से सार्थक 3 और अभिषेक 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
वहीं, दूसरे मुकाबले में सॉपिंस स्कूल ने गवर्नमेट स्कूल 40 की टीम को 70 रनों से हरा दिया। पहले सॉपिंस स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 का स्कोर बनाया। स्वप्निल ने 57 रन, मनन 38 रन, आयुष 31 रन बनाए।
गेंदबाजी में अब्दुल्ला और अतुल ने दो-दो विकेट चटकाए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी गवर्नमेंट स्कूल 40 की टीम 102 के स्कोर पर ढेर हो गई।
विक्रम शर्मा ने सबसे अधिक 61 रन बनाए। गेंदबाजी में सॉपिंस स्कूल के सत्यम और पृथ्वी ने दो-दो विकेट झटके।