डीएवी कॉलेज-10 ने पीयू में खेली गई पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीत ली। पीयू ग्राउंड में शुक्रवार को फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए।
इनमें डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ की टीम कुल 99 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर 76 अंकों के साथ दूसरे स्थान, एसजीजीएस खालसा कॉलेज चंडीगढ़ 51 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 के हुसनदीप सिंह को बेस्ट एथलीट का अवार्ड मिला। हाफ मैराथन में एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर के कुलदीप सिंह पहले स्थान, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के सुखदेव सिंह दूसरे स्थान, एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर के सीता राम तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर रेस में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के हुसनदीप सिंह पहले स्थान, डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 के आशीष लोहन दूसरे स्थान, एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर के रंजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
जैवलिन थ्रो में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के सर्बजीत सिंह पहले स्थान, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के परविंदर सिंह दूसरे स्थान, एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर के गुरवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।