डीएवी कॉलेज के शूटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पीयू इंटर कॉलेज शूटिंग (लड़के/ लड़कियां) चैंपियनशिप जीतने में सफलता पाई।
चैंपियनशिप लुधियाना के नारंगवाल में 2-4 जनवरी तक खेली गई। डीएवी कॉलेज की लड़के और लड़कियां की शूटिंग टीम ने पिस्टल और राइफल इवेंट में दो-दो गोल्ड मेडल जीते।
डीएवी कॉलेज की टीम में अंजुम मोदगिल, मनदीप संघू, मिलनप्रीत सिंह, लवलीन, अजितेश, अंकुश और वनिता शामिल हैं।