फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रिकेट में भ्रष्टाचार आईसीसी के लिए चुनौती'

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी सीईओ डेव रिचर्डसन ने माना कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार बड़ी चुनौती बन गई है। इससे निपटने के लिए आईसीसी को क्रिकेट में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन


डेव ने बताया कि आईसीसी ने क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एंटी करप्शन यूनिट बनाई है जो हर खिलाड़ी, अधिकारी और टीम की गतिविधियों पर नजर रखेगी। उन्होंने दावा किया कि आईसीसी 2015 वर्ल्ड कप में इस प्रकार की कोई बात नहीं होगी।

आईसीसी सीईओ डेव रिचर्डसन ने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों के लिए भी चुनौती है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के मैच ऑस्ट्रेेलिया और न्यूजीलैंड में होंगे।
विज्ञापन


इन दोनों देशों की पुलिस की भी नजर क्रिकेट को कलंकित करने वालों पर रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

तुरंत पकड़ा जाएगा मैच फिक्सर

डेव ने बताया कि अगर कोई भी मैच फिक्स करने की कोशिश करेगा तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाएगा। वहीं आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट पूरी तरह से सक्रिय है।

डेव ने कहा कि आने वाला वर्ल्ड कप भ्रष्टाचार मुक्त होगा। क्रिकेट फॉर्मेट में बदलाव के विषय पर पूछे गए सवाल पर डेव ने कहा कि वनडे फॉर्मेट काफी शानदार है। टेस्ट मैच और ट्वंटी-20 मैच के बीच 50 ओवर का मैच बड़ा ही रोमांचकारी है।

इससे रन रेट, आक्रामकता और मजा दुगना हो जाता है। ऑफ स्पिनरों के बॉलिंग एक्शन के बारे पूछे गए सवाल पर डेव ने कहा कि अगर गेंदबाज के एक्शन में किसी प्रकार की कमी होती है तो उसे इसके बारे में बताया जाएगा और सुधारने का मौका दिया जाएगा।

इस दौरान हरभजन ने कहा कि आईसीसी ने जो मापदंड तय किए हैं वह क्रिकेट की भलाई के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें