गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर देहरादून में आयोजित क्रॉस कंट्री में फुटबॉल हॉस्टल के आकाश और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर की संध्या अंडर-14 वर्ग की चैंपियन बने।
सबसे पहले हुई अंडर-14 बालिका वर्ग की दौड़
ओपन पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के नितेश कुमार और महिला वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिंकी बिंद ने बाजी मारी। पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम के मुकेश राणा अव्वल आए। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में रविवार सुबह 8 बजे एस्लेहॉल से जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई।
सबसे पहले अंडर-14 बालिका वर्ग की दौड़ हुई। करीब 3 किलोमीटर की दौड़ एस्लेहॉल चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए वापस एस्लेहॉल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। अंडर-14 बालक व बालिका ओपन वर्ग की करीब 6 किलोमीटर दौड़ एस्लेहॉल चौक से आरटीओ होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई।
वहीं बालक ओपन वर्ग की करीब 14 किलोमीटर लंबी दौड़ एस्लेहॉल चौक से राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस एस्लेहॉल पर आकर खत्म हुई। वेटरन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल से दिलाराम चौक होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई।
समापन समारोह में संसदीय सचिव राजकुमार ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 साल की आयु पूरी होने के बाद वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की शपथ दिलायी और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सीबी थापा, गुरुफूल सिंह, दिनेश असवाल, अनूप बिष्ट, दुर्गा थापा, सुशीला राणा, सीमा नेगी, नितिन उनियाल, विनोद ममगाई, रविन्द्र पाल मेहता, शशांक सिंह, पंकज एतवाल, अरविन्द डंगवाल आदि उपस्थित थे।
ये बने चैम्पियन-टॉप-6
वर्ग - पहला - दूसरा - तीसरा - चौथा - पांचवा - छठा
अंडर-14 बालक - आकाश - अर्जुन - अभिषेक - विवेक - आशीष - धीरज
अंडर- 14 बालिका - संध्या कुमारी - श्वेता कुमारी - शीतल - जयाशिखा - कनिष्का - मुस्कान
ओपन पुरुष - नितेश कुमार - दीपक - नितेश नौटियाल - रविंद्र सिंह - अंकित - उम्मेद रावत
ओपन महिला - रिंकी कुमारी - ज्योत्सना - बीना बिष्ट - प्रियंका - तानिया - पूजा भट्ट
वेटरन - मुकेश राणा - जितेंद्र गुप्ता - जाहिद हुसैन - गोविंद राणा - जेएस सचदेवा - विनोद सकलानी