फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचे चंडीगढ़ और देहरादून

Sat, 21 Feb 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में 7वें आल इंडिया उत्तराखंड शहीद गिरीश भद्री क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को भी दो मुकाबले हुए। इनमें मिनर्वा एकेडमी, चंडीगढ़ और देहरादून इलेवन ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला मैच रेंजर्स ग्राउंड पर केवाईसीए इंदौर और देहरादून इलेवन के बीच हुआ। इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 17.5 ओवर में 152 रन बनाए। उसके लिए मोहम्मद फैज ने 35, आशुतोष ने 33, जबकि निखिल मिश्र ने 30 रन जोड़े।

देहरादून इलेवन के लिए सनी राणा ने 3 विकेट झटके। जवाब में 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाते हुए देहरादून इलेवन ने 4 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए कुणाल चंदीला ने 40 रन की शानदार पारी खेली। इंदौर के लिए केतन ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ग्राउंड पर मिनर्वा एकेडमी, चंडीगढ़ का सामना अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब, इलाहाबाद से हुआ। इसमें चंडीगढ़ ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इलाहाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उमंग शर्मा की 51 रन की धुआंधार पारी की बदौलत 20 ओवर में 137 रन बनाए।

चंडीगढ़ के लिए मनिंदर सिंह ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा चंडीगढ़ की टीम ने 7 विकेट खोकर कर लिया। तीन विकेट से जीत हासिल की। उसकी तरफ से गुरिंदर सिंह ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। इलाहाबाद के लिए प्रशांत ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें