विजय की आतिशी पारी के दम पर हिमालयन एकेडमी ने प्रथम पारसराम मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत के साथ आगाज किया।
हेल्प क्रिकेट क्लब ने फाइव स्टार को हराया
हिमालयन एकेडमी ने यूनाईटेड स्कूल को 7 विकेट से हराया। दूसरे मैच में हेल्प क्रिकेट क्लब ने फाइव स्टार झाझरा को 16 रन से हराया।
दून ग्लोबल स्कूल ग्राउंड में पहला मैच हिमालयन एकेडमी और यूनाईटेड स्कॉलर्स के बीच खेला गया। यूनाइटेड ने 20 ओवर में 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। अनिमेश ने 51 और अभिषेक ने 32 रन बनाए।
सागर ने 16 रन का योगदान दिया, जबकि 20 रन अतिरिक्त बने। हिमालयन एकेडमी के शोभित और अर्णव ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में हिमालयन एकेडमी के सलामी बल्लेबाज विजय ने 32 गेंद में 14 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 109 रन की पारी खेलकर टीम को 11 ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई। यूनाईटेड स्कॉलर्स के नितेश व सागर ने 1-1 विकेट लिया।
दूसरा मैच हेल्प क्रिकेट क्लब और फाइव स्टार के बीच हुआ। हेल्प क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन का स्कोर खड़ा किया।
फाइव स्टार ने बनाए 170 रन
अर्जुन ने 58, सुशील ने 36, स्वपनिल ने 28 रन बनाए। 22 रन अतिरिक्त बने। फाइव स्टार के आलोक ने 3, चंदर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइव स्टार की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन ही बना सकी।
इनोश ने 33, चंदर ने 32, क्रिस्ट और रिंकू ने 28-28 रन बनाए। 30 रन अतिरिक्त बने। हेल्प क्लब के कौशल ने 3, सुशील ने 2 विकेट लिए।