अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में 113 रन की बड़ी जीत के साथ खालसा क्रिकेट एकेडमी-ए ने फाइनल में जगह बना ली।
5 विकेट खोकर 180 रन बनाए
ओएफडी मैदान में बुधवार को खालसा-ए का सामना गढ़वाल क्रिकेट एकेडमी से हुआ। खालसा-ए ने पहले बल्लेबाजी कर 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए।
संदीप पे 57, गौरव ने 25, विशाल ने 23, रोबिन ने 18 रन बनाए। गढ़वाल क्रिकेट एकेडमी के अखिल ने 3 विकेट लिए।
जवाब में गढ़वाल क्रिकेट एकेडमी 16 ओवर में सभी विकेट गवांकर 67 रन पर सिमट गई। तेजस्व ने 16 और अंकित ने 15 रन बनाए। खालसा-ए के आशीष ने 3, पारितोष, मनीष, विपिन व सिद्घांत ने 2-2 विकेट लिए।