द्वितीय अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीत लिया।
विपिन चुना गया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज ने 35 रन से जीत दर्ज की। यादवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली के विपिन जोत सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
दून स्कूल में शनिवार को फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और यादवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाए।
शाश्वत रावत ने 79 और गौरव ने 20 रन बनाए। जवाब में मोहाली की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 113 रन ही बना सकी। विपिन जोत ने सबसे अधिक 80 रन बनाए। स्पोर्ट्स कालेज के शाश्वत ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।