चंडीगढ़ यूटी क्रिकेट अकादमी के ट्रायल 14 मई को पड्डल मैदान मंडी में होंगे। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।
ट्रायल के दौरान प्रतिभागी को अपना जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। क्रिकेट एसोसिएशन मंडी के प्रेस सचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ट्रायल सुबह 9 से दोपहर बाद एक बजे तक होंगे।
ट्रायल संजीव पठानिया और मिस्टर चोपड़ा की देखरेख में होंगे। चयनित खिलाड़ियों को चंडीगढ़ में पूरी तरह से बोर्डिंग और लॉजिंग के साथ क्रिकेट की कोचिंग दी जाएगी।