फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया ने यूनान को दी शिकस्त

Sun, 15 Jun 2014 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप ‘सी’ मैच में कोलंबिया ने धमाकेदार आगाज करते हुए यूनान पर 3-0 से जबरदस्त जीत दर्ज की। कोलंबिया के लिए पाबलो अलमेरो (06वें), टियोफिलो गुटिएरेज (58वें) और जेम्स (90वें) मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन


कोलंबियाई टीम ने यूनानी टीम पर शुरू से ही आक्रमण करने की रणनीति अपनाई और उसे इसका परिणाम भी मैच के पांचवें मिनट में मिल गया। पाबलो अलमेरो ने शानदार गोल दागते हुए कोलंबिया को 1-0 की जल्द ही अहम बढ़त दिला दी। इस गोल से यूनानी टीम सकते में आ गई और उसने अपने डिफेंस को मजबूत करने पर जोर दिया। पहले हाफ में कोलंबिया की बढ़त बरकरार रही।

दूसरे हाफ में यूनानी टीम के जोरदार हमले की संभावना थी लेकिन हुआ इसके उलट। कोलंबिया ने जबरदस्त आक्रमण करते हुए यूनानी टीम के डिफेंस को बिखेर दिया। जल्द ही टियोफिलो गुटिएरेज ने 58वें मिनट में गोल दागते हुए कोलंबिया की बढ़त 2-0 कर दी। इस बढ़त के बाद कोलंबियाई टीम के हौसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए जबकि यूनानी टीम के हौसले पस्त होने लगे। मैच के आखिरी मिनटों में भी कोलंबिया का आक्रमण कम नहीं हुआ। 90वें मिनट में जेम्स ने एक बेहतरीन गोल को अंजाम देते हुए यूनानी टीम की हार पर अंतिम मोहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें