सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट आज से खेला जाएगा। इसका आयोजन चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
इसमें लड़के और लड़कियों के अंडर-16 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में देश भर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक 123 खिलाड़ी एंट्री दर्ज करवा चुके हैं।