फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड कप में शहर की ये होनहार दिखाएंगी जौहर

Tue, 08 Apr 2014 10:49 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल की टेनिस खिलाड़ी है प्रियंकल सिंह जिनकी सर्विस और बेहतरीन शॉट्स के आगे विरोधी खिलाड़ी कहीं टिक नहीं पाते। आशियाना पब्लिक स्कूल सेक्टर 46 में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं।
विज्ञापन


टेनिस में अपने से अधिक उम्र के वर्ग की खिलाड़ियों को हराने में यह कभी नही चूकतीं। स्टेट लेवल हो या फिर देश में किसी भी कोने में होने वाली टेनिस चैंपियनशिप में 13 वर्षीय प्रियंकल लगातार बेहतर प्रदर्शन करती चली आ रही है।

यहीं वजह है कि सीएलटीए की ट्रेनी प्रियंकल सिंह वर्ल्ड जूनियर कप के लिए भारतीय कैंप के लिए चुनी गई है। ट्राइसिटी से वह पहली लड़की होगी जोकि जूनियर वर्ल्ड कप में भारत केलिए अपनी दावेदारी पेश करेगी।
विज्ञापन


जूनियर वर्ल्ड कप में 16 देशों के जूनियर खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें भारत सहित चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका प्रमुख देश हिस्सा ले रहे हैं।

कैंप में टॉप 8
कैंप 16 अप्रैल से दिल्ली में लगाया जाएगा। इसमें टॉप 8 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इनमें से टॉप 4 रैकिंग को चुना जाएगा। प्रियंकल सिंह की अंडर 14 में 4 रैकिंग है। इस तरह इस खिलाड़ी के भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय है।

बड़े भाई से प्रेरणा
मूल रूप से जम्मू की रहने वाली प्रियंकल सिटी अपने बड़े भाई और मां के साथ शहर में रहती है। प्रियंकल के पिता मोहिंंदर सिंह ने बताया कि बड़े भाई सुमितपाल सिंह सीएलटीए में टेनिस का बेहतरीन खिलाड़ी है।

उसी से प्रेरणा पाकर प्रियंकल सिंह ने टेनिस खेलना शुरू किया। जब 4 साल की थी उसी समय से सीएलटीए में  टेनिस का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। प्रियंकल अब तक अंडर 10, 12,14 वर्ग में खेलते हुए 20 से अधिक टाइटल को अपने नाम कर चुकी है। यह खिलाड़ी रोजाना सुबह और शाम 5 घंटे से अधिक अभ्यास करती है।

बेहतर टेकनीक
सीएलटीए के कोचिंग हेड गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंकल टेनिस का उभरता हुआ सितारा है। इसके खेलने की शैली काफी बेहतरीन है जिससे कि वह विरोधी खिलाड़ियों पर भारी पड़ती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें