नेशनल जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में संपन्न हो गई। नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में ए और बी केटागिरी में गोल्फर्स ने हिस्सा लिया। इसमें ए केटागिरी में सिटी ब्यूटीफुल के जयराज सिंह संधू ने बाजी मारी।
जयराज ने पहले दिन 71, दूसरे दिन 71,तीसरे दिन 73, चौथे दिन 69 के साथ कुल 284 स्कोर के साथ पहले स्थान पर काबिज रहे। दिल्ली के शुभम नारायण पहले दिन 78, दूसरे दिन 72, तीसरे दिन 72, चौथे दिन 71 के साथ कुल 293 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पंजाब के युवराज संधू पहले दिन 72, दूसरे दिन 74, तीसरे दिन 74, चौथे दिन 74 के साथ कुल 294 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
चंडीगढ़ के फिरोज सिंह ग्रेवाल पहले दिन 77, दूसरे दिन 72, तीसरे दिन 71, चौथे दिन 79 के साथ कुल 299 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के करणदीप कोच्चर पहले दिन 77, दूसरे दिन 74, तीसरे दिन 75, चौथे दिन 73 के साथ कुल 299 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
वहीं बी केटागिरी में दिल्ली के कार्तिक शर्मा पहले दिन 81, दूसरे दिन 73, तीसरे दिन 79, चौथे दिन 79 के साथ कुल 312 स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे। सिटी आदिल बेदी पहले दिन 79, दूसरे दिन 78, तीसरे दिन 78, चौथे दिन 81 के साथ कुल 316 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
कनार्टका केप्रतीक पहले दिन 82, दूसरे दिन 82, तीसरे दिन 79, चौथे दिन 77 स्कोर के साथ कुल 320 स्कोर साथ तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणा के सुनीत बिशनोई पहले दिन 79, दूसरे दिन 81, तीसरे दिन 75, चौथे दिन 86 स्कोर के साथ कुल 321 के साथ चौथे स्थान पर रहे। हरियाणा केमानव बैंस पहले दिन 78, दूसरे दिन 82, तीसरे दिन 83, चौथे दिन 81 स्कोर के साथ कुल 324 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।