फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बॉक्सिंग टीम के कैंप में शहर के मुक्केबाज

Sat, 03 May 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-32 के तीन मुक्केबाज नेशनल सब जूनियर कोचिंग कैंप के लिए चुने गए है। कैंप साईं सेंटर मुंबई में 8 मई से 15 जून के बीच लगाया जाएगा।
विज्ञापन


चुने गए तीन मुक्केबाजों में वेट केटागिरी सी-6 के राहुल, वेट केटागिरी सी-7 के करमबीर भारती, वेट केटागिरी बी- 15 में आशीष शामिल हैं।

चंडीगढ़ अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान सीके जेरथ के अनुसार कैंप के लिए इन तीन मुक्केबाजों का चयन पिछले सीजन में इनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

इसके साथ ही नेशनल बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए एनआईएस पटियाला में 9- 15 मई के बीच ट्रायल लिए जाएंगे। इन ट्रायल में चंडीगढ़ सीनियर के तीन मुक्केबाज आनंद 49 किलो, नीरज 60 किलो, कैलाग गिल 75 किलो भार वर्ग में हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन


वहीं नेशनल बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल आईजी स्टेडियम न्यू दिल्ली में 6-7 मई के बीच ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें 48 किलो वेट केटागिरी में शहर की नीतू हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें