सिनेमा क्रिकेट लीग के फाइनल में डीटी सिनेमा और फन सिनेमा की क्रिकट टीमें आमने सामने होंगी। लीग का सेमीफाइनल मुकाबला सेक्टर-40 में खेला गया।
फन सिनेमा की टीम ने पिकाडली स्केयर की टीम को 23 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर फन सिनेमा की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन का स्कोर बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिकाडली स्केयर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। मैच में 46 रन और 3 विकेट लेने वाले फन सिनेमा के अमित को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
फाइनल मुकाबला डीटी सिनेमा और फन सिनेमा की टीमों के बीच 3 दिसंबर को क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला जाएगा।