फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में श्रुति ने दी ऋद्घिमा को मात

Mon, 27 Oct 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में श्रुति, अव्यम और प्रणिका चैंपियन बने। दून चेस क्लब की ओर से रविवार को परेड ग्राउंड स्थित दून क्लब में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


29 बच्चों ने किया प्रतिभाग
इसमें चार स्कूलों में 29 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अंडर-16 में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की श्रुति कक्कड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। वेल्हम स्कूल की ही ऋद्धिमा अहलूवालिया ने दूसरा और मानवी बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर-12 में सेंट जोजफ स्कूल के अव्यम अव्वल रहे। विनायक शर्मा दूसरे और आरव नंदा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अंडर-9 में सेंट जोजफ की प्रणिका ने बाजी मारी।

ब्राइटलैंड के एकलव्य ने दूसरा, सेंट जोजफ स्कूल के कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सुमित मेहरा और दून क्लब के अध्यक्ष राहुल शर्मा विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संजीव सूरी, विनय राज भट्ट, भारत उनियाल, किशोर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें