42वें नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी पर चंडीगढ़ की जीएमएसएसएस 37बी टीम ने कब्जा जमाया। नई दिल्ली के शिवाजी हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा की टीम को 2-0 से पराजित किया।
फाइनल मैच में विजेता जीएमएसएसएस के मनजिंदर ने 15वें और हरमीत ने 40वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से विजेता बनाया। विजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी मिली। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीएमएसएसएस 37 बी की टीम ने दिल्ली की टीम का टाईब्रेकर के जरिए 4-2 से हराया था।
टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड जीएमएसएसएस 37 बी के सिमरनप्रीत को मिला। उन्हें 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। इस टूर्नामेंट में देश भर से 32 टीम ने हिस्सा लिया था।