ट्राइसिटी में गोल्फ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन (सीजीए) की ओर से 9वां चंडीगढ़ गोल्फिंग टूर का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें देश के साथ साथ विदेशी गोल्फर भी हिस्सा लेंगे। चंडीगढ़ गोल्फिंग टूर 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 20 दिसंबर को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होगा।
शनिवार 21 दिसंबर को स्पेटा चंडीमंदिर पंचकूला और 22 दिसंबर को पंचकूला गोल्फ क्लब, पंचकूला में इसका समापन होगा।
चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के प्रधान सीएसआर रेड्डी ने बताया कि तीन दिवसीय गोल्फिंग टूर में 12 देशों से एनआरआई अमेच्योर गोल्फर हिस्सा लेंगे।
वहीं, भारत से डोमेस्टिक गोल्फर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यूएसए से 30 और कनाडा से 22 गोल्फर आ रहे हैं। इस बार फ्रांस, नीदरलैंड से पहली बार एंट्री आई हैं।
टूर्नामेंट में देश और विदेशों से करीब 150 गोल्फर खेलेंगे। इसमें सभी केटागिरी के विजेताओं को अलग से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।