फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की क्रिकेट एकेडमी बंद होने के कगार पर

Thu, 06 Mar 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में खेल विभाग और प्रशासन की ओर से संचालित क्रिकेट एकेडमी को बंद करने की खबरें सामने आ रही हैं। अगर यह बात सही है तो शहर से क्रिकेट के गुर सीखने के लिए प्राइवेट क्रिकेट एकेडमी या फिर आसपास के राज्यों में अभ्यास करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में क्रिकेट स्टेडियम में चल रही क्रिकेट एकेडमी के इस समय 25 के करीब खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। विभाग ने संबद्धता न होने के कारण इसे बंद करने का फैसला लगभग कर लिया है।

संबद्धता न होने पर खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेलते हैं
बीसीसीआई से शहर की क्रिकेट एसोसिएशन को अभी तक मान्यता नहीं मिल पाई है। इस कारण यहां के खिलाड़ियों को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से खेलना पड़ता है।
विज्ञापन


इनमें से कुछ खिलाड़ी ही आगे बढ़ पाते हैं और बाकियों का नंबर नही आने से उनका कैरियर अधर में लटक जाता है। इसलिए  विभाग ने शहर की क्रिकेट एकेडमी को बंद करने का प्रोपोजल बना लिया है और उसे उच्चअधिकारियों तक भेज दिया जाना है।

2007 में शुरू हुई थी क्रिकेट अकादमी
शहर में पहली बार खेल विभाग की ओर से 2007 में क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की गई थी। खेल विभाग ने अपनी अकादमी के खिलाड़ियों को मान्यता दिलाने के लिए पीसीए को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें कहा गया था कि इंटर डिस्ट्रिक व जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए मान्यता दी जाए, लेकिन पीसीए ने कहा कि आप को किसी संबद्धता एसोसिएशन के अंदर आना होगा जिसके बाद खिलाड़ियों को मान्यता दी जाएगी। जोकि आजतक नहीं हुआ।

शहर की क्रिकेट अकादमी को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की क्रिकेट एसोसिएशन संबद्धता न मिल पाने के कारण खिलाड़ियों का भविष्य असमंजस में पड़ता जा रहा हैं। इसलिए अधिकारियों से बात की जा रही है।
जेपीएस सिद्धू, संयुक्त खेल निदेशक

यह खबर जानकर काफी अफसोस हुआ। एकतरफ तो स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के लिए खेल विभाग कहता है तो दूसरी तरह इसे बंद की कोशिश की जा रह हैं। शहर की क्रिकेट अकादमी को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में बहुत जल्द अधिकारियों से मिला जाएगा
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें