ध्रुव पांडव ट्राफी अंडर 19 में चंडीगढ़ ने लुधियाना को एक रोमाचंक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे दिन चंडीगढ़ ने सोमवार को 2 विकेट पर 192 रन से आगे खेलना शुरू किया। भगमिंदर सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
अर्पित सिंह 45 के स्कोर पर गेंदबाज अनमोल शर्मा का शिकार बने। इसकेबाद शानदार ख्रेल रहे भगमिंदर को 64 निजी स्कोर पर गेंदबाज करन ने पवेलियन पहुचाया। इस पारी में 12 चौके शामिल रहे। वहीं टीम के स्कोर में उत्क र्ष ने 47 रनाें का योगदान दिया। चंडीगढ़ की पूरी टीम पहली पारी में 344 रन पर आल आउट हो गई।
इससे पहले लुधियाना ने अपनी पहली पारी में 280 रन बनाए। गेंदबाजी में नवेंदू शर्मा 3, करन 3 विकेट, अनमोल शर्मा 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसकेबाद लुधियाना की दूसरी पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई।
टीम केबल्लेबाज चंडीगढ़ केगेंदबाज जगजीत सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नही पाए और पूरी टीम 62 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से दीपेंन सबसे अधिक 15 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में जगजीत सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 16 ओवर में 27 रन देकर 7 विकेट चटकाए।
इससे पहले लुधियाना ने अपनी पहली पारी में 280 रन बनाए। इस जीत के बाद चंडीगढ़ की टीम को 7 अंक मिले।