फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणीय हॉकी में ब्रिटेन से हारा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद त्रिकोणीय हॉकी टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 1-3 से हार का मुंह देखना पड़ा। बारिश की वजह से खेल की रफ्तार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


तीसरे मिनट में ही शिवेंद्र सिंह ने तुषार खांडेकर के क्रास को डिफ्लेक्ट कर भारत को बढ़त दिला दी। इसके दो मिनट बाद भारतीय कप्तान और गोलकीपर भरत छेत्री ने विपक्षी टीमों के गोल करने के दो प्रयासों को नाकाम कर दिया। लेकिन 17वें मिनट में जेम्स टिंडेल ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ में एश्ले जेक्स ने 45वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल में इंग्लैंड को बढ़त दिला दी जबकि 62वें मिनट में हैरी मार्टिन ने छेत्री के पैड से रिबाउंड होकर आई गेंद को गोल में पहुंचाकर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। ब्रिटेन और स्पेन के बीच अगला मैच सोमवार को खेला जाएगा जबकि भारत 18 जुलाई को स्पेन से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें