स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की ओर से 17 से 20 दिसंबर तक इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों के मुकाबले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-46 में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट के विजेता, रनरअप, तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट में इस साल यूटी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इंटर स्कूल टूर्नामेंट में चंडीगढ़ से एक से लेकर चार पोजीशन तक आने वाली टीमें और पंचकूला व मोहाली में पहले और दूसरे पोजीशन पर आने वाली टीमें हिस्सा ले सकती हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों के लिए किसी तरह की एंट्री फीस नहीं हैं।
टूर्नामेंट संबंधी एंट्री के लिए बास्केटबॉल कोच अमरजीत सिंह से 9465448900 पर, परमजीत कौर बास्केटबॉल कोच से 9814005075 पर, मंजीत सिंह बास्केटबॉल कोच से 9417182076 पर संपर्क किया जा सकता है।