न्यू पब्लिक स्कूल में सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में तीसरे दौर के मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में पीयूसी क्लब ने एसजीजीएस क्लब को 92-68 से हरा दिया।
विजेता टीम से रवि 26 अंक, संजीव 22 अंक बटोरने में कामयाब हुए। वहीं, हारने वाली टीम से पुनीत ने 28 अंक और जनशेर ने 20 अंक बनाए।
वहीं, वुमन वर्ग में खेले गए मुकाबले में जीजीए क्लब ने देव समाज बीएड कॉलेज क्लब की टीम को 46-20 से शिकस्त दी। विजेता टीम से कीर्ति ने 12 अंक, आरती ने 8 अंक बनाए।
हारने वाली टीम से ज्योति ने 10 और हिमानी ने 10 अंक बटोरे। वीरवार को चैंपियनशिप के लीग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।