एसडी स्कूल-32 (लड़कों) और जीएनपीएस-36 ( लड़कियों) के वर्ग में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के विजेता बने। टूर्नामेंट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की ओर से कराया गया।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 46 में शुक्रवार को इंटर स्कूल बास्केटबॉल अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों के खिताबी मुकाबले खेले गए।
लड़कों के वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-32 की टीम ने विवेक हाई स्कूल-38 की टीम को 87-42 से हरा दिया।
विजेता टीम से दीपक ने 31, हरकीरत 25, सुबेग 10, दिग्विजय 10 अंक बनाए। हारने वाली टीम से दीपेंदर 17 अंक बटोरे।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में डीएवी-8 की टीम ने गुरु हरिकृष्ण स्कूल-38 की टीम को 55-48 से हराया। विजेता टीम से योगेश-17 और हारने वाली टीम से प्रीतेंदर-19 अंक बनाने में कामयाब रहे।
लड़कियों के फाइनल मुकाबले में जीएनपीएस-36 की टीम ने आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम को 60-14 से हरा दिया। विजेता टीम से अमरिंदर 24 और अक्षिता ने 10 अंक बटोरे।
हारने वाली टीम से बिंदू ने 8 अंक बनाए। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सेंट ऐनस स्कूल-32 की टीम ने जीएमएसएसएस-20 की टीम को 53-24 से हरा दिया।