देहरादून में आयाजित 13वीं लिटिल लीग नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीत के साथ शानदार आगाज किया।
देहरादून में आयाजित 13वीं लिटिल लीग नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने हरियाणा को धूल चटाकर शानदार आगाज किया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें भी जीत दर्ज कर अंक जुटाने में सफल रहीं। सीएम के नहीं आने पर खेलमंत्री ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
रेंजर्स ग्राउंड में शुक्रवार को पूल बी के मुकाबले में उत्तराखंड ने हरियाणा को हराया। रोहित, निशांत, अमन और अनिकेत के एक-एक रन की बदौलत उत्तराखंड ने 4-0 से मैच जीता। दूसरे मैच में हिमाचल ने यूपी को 11-1 से करारी शिकस्त दी।
हिमाचल के पीयूष, धीरज, उदित और विपिन ने 2-2 रन बनाए। यूपी के ईशान ने 1 रन बनाया। पूल ए के पहले मैच में दिल्ली ने चंडीगढ़ को 7-3 से हराया। दिल्ली के अमरजीत और योगेंद्र ने 2-2, तौफीक, विपुल और सैफने ने 1-1 रन बनाया। चंडीगढ़ के लिए विजय, अभिषेक और शुभम ने 1-1 रन बनाया।
अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र ने एकतरफा मुकाबले में चंडीगढ़ को 3-0 से पीटा। महाराष्ट्र के आकाश, ओमकार, स्वनिल ने 1-1 रन बनाए। मैच में चरनजीत सिंह, प्रीतम सिंह तोमर, रवींद्र पाल सिंह मेहता, शशांक सिंह, विजेंद्र राणा, पुष्कर राणा, गुनप्रीत सिंह, अमित नेगी, सूरज, हिमांशु नेगी ने अंपायर की भूमिका निभाई।