द्वितीय सेंट्रल जोन बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए शनिवार को उत्तराखंड की महिला टीम का चयन किया गया।
16 सदस्यीय टीम का चयन
बेसबाल कोच रवींद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान में 16 से 18 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन होना है। शनिवार को पीआरडी ग्राउंड तपोवन में 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
इस दौरान सतीश आनंद, डीएम लखेड़ा, रविंद्र पाल सिंह मेहता ने टीम का चयन किया। टीम कोच शशांक सिंह और मैनेजर राखी नेगी को बनाया गया है।
ये है टीम
ममता नेगी, सरस्वती भंडारी, पूनम रावत, पूनम तोमर, आरती खेड़ा, नीता तोमर, प्रियंका, पूजा, पूजा गोस्वामी, दीपिका मेहरा, कोमल, कल्पना तोमर, हिमानी बिष्ट, आस्था चौधरी, उर्वशी, रुचि।