शानदार प्रदर्शन के दम पर सौरभ पांडे ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 एकल में स्वर्ण, अंडर-19 और पुरुष ओपन वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज चुक्खूवाला में सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए।
ओपन वर्ग में रंजीत यादव को चुना गया विजेता
अंडर-17 बालक एकल वर्ग में सौरभ पांडे ने सोहेल को 21-16, 21-10, अंडर-13 वर्ग में विपनेश ने आर्येश को 21-14, 21-17 से हराकर खिताब जीता।
पुरुष ओपन वर्ग में रंजीत यादव विजेताबालिका अंडर-17 के एकल में कनक ने रागेश्वरी को 21-14, 21-19 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष ओपन वर्ग में रंजीत यादव को विजेता चुना गया।
अंडर-19 बालक युगल वर्ग में सोहेल व निशांत ने सौरभ व सिद्घांत को 23-21, 21-10 और पुरुष ओपन के युगल वर्ग में अमन व आशीष ने संजय व सौरभ को 23-21, 21-14 से शिकस्त देकर फाइनल अपने नाम किया।
समापन समारोह में बार एसोसिएशन ऑफ देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव रघुवीर सिंह कठायत ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नवनीत सेठी, एससी विरमानी आदि मौजूद थे।