फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 24 Oct 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रगनर(टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी के जिला खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


बैडमिंटन कॉल में आयोजित प्रतियोगिता के 12 वर्षीय एकल बालिका वर्ग में खुशबू चौधरी, अंशिका भंडारी, सोनिया नेगी विजेता रहीं। 16 वर्षीय एकल में प्रियंका चौधरी, अल्पना नेगी और नेहा ने जीत दर्ज की। 18 वर्षीय एकल में दिव्या और कुसुम ने विजयी रहीं।

बालक वर्ग में 12 वर्षीय में आयुष, सिद्धार्थ, 16 वर्षीय में सचिन, कामेश और आयुष, 18 वर्षीय एकल में सचिन, अनुज, कामेश ने विजेता रहे। कोषाधिकारी विरेंद्र रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ममता, निर्णायक विनोद पंत, मनोज कुमार, यजुवेंद्र, कीर्ति रावत, मनीष, राहुल, पूजा, शिल्पा, दीपक, पंकज और रविंद्र मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें