फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के दिग्गजों के सामने अपने ही घर में ये बड़ी चुनौती

Fri, 07 Aug 2015 08:16 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन कोर्ट पर एक के बाद एक जीत दर्ज कर देश के दिग्गज शटलरों की पसंद बन चुके उत्तराखंड के लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग पर अब अपने राज्य में ही खिताब बचाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन


ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार की शाम से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे, मगर उत्तराखंड के खेल प्रेमियों की नजर अपने युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग के ऊपर रहेगी। दोनों खिलाड़ी बीते साल तीन खिताब उत्तराखंड को दिलाने में सफल रहे थे।

लक्ष्य सेन ने साल 2014 में हुई प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग का खिताब अपने नाम किया था। वहीं कुहू गर्ग ने अंडर-17 युगल और अंडर-19 मिक्स डबल्स के खिताब पर कब्जा जमाया था। दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बना चुके हैं। खासकर लक्ष्य सेन विंबल्डन अंडर-19 और स्विस ओपन अंडर-19 में भी स्वर्ण जीत चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कुहू नंबर वन पर तो दूसरी पर काबिज हैं लक्ष्य

करीब 14 साल के लक्ष्य की मौजूद रैंकिंग अंडर-17 में दूसरी और 19 में तीसरी है। वहीं कुहू गर्ग भी स्विस ओपन अंडर-19 टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने में कामयाब रही थी। वर्तमान समय में मिक्स डबल्स में कुहू देश में नंबर एक पायदान पर है।

वहीं बीते साल अंडर-17 युगल का खिताब जीतने वाले बोधित इस साल अंडर-19 में खेल रहे हैं, जिनके लिए अपने गृह मैदान में फाइनल तक पहुंचकर खिताब जीतने की चुनौती होगी।

चिराग पर भी नजर
उत्तराखंड मूल के खिलाड़ी चिराग सेन पर भी सभी की नजर रहेगी। एयर इंडिया से खेल रहे चिराग सेन अंडर-19 एकल वर्ग में नंबर एक रैंकिंग पर हैं। बीते साल चिराग ने दो खिताब जीते थे। चिराग मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें