फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और इशाना के बीच होगी खिताबी भिडंत

Sun, 27 Sep 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का जुयाल और इशाना गुंज्याल ने बालिकाओं की अंडर-10 वर्ग में अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर दूसरी आरजी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। वहीं, अंडर-15 में अन्या चौहान और रागेश्वरी ने फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल
परेड मैदान स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन में खेली जा रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में अनुष्का जुयाल ने गुंजन को 15-5 और 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में इशाना गुंज्याल ने ओजस्वी तड़ियाल को 15-9 और 15-10 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-15 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अन्या चौहान ने शेफाली को 12-15, 15-13 और 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में रागेश्वरी ने रक्षिता भंडारी को 15-12, 15-10 के अंतर से हराकर फाइनल की राह पकड़ी।
विज्ञापन


अंडर-13 में ये जीते
अंडर-13 बालक वर्ग में राहुल ने अर्जुन डंग को 15-10, 9-15 और 15-11 से हराया। रोहन ने इंद्रवीर को 15-10, 11-15 और 15-7 से शिकस्त दी। मुकुल ने राहुल को 12-15, 15-14 और 15-10 के अंतर से हराया। अंडर 13 बालिका वर्ग में अन्या शुक्ला ने रतंजना को 15-11, 15-8 के अंतर से शिकस्त दी। दिन के अंतिम मुकाबले में श्रेया राणा ने पल्लविका उनियाल को 15-3, 15-4 से हराया। आयोजक गौरव गुलेरी ने बताया कि आज सभी मुकाबले अपराह्न तीन बजे बाद खेले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें