फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को बड़ा झटका, पाक से भी पीछे हुआ भारत

Thu, 01 May 2014 05:52 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 5 साल के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे उसने गंवा दिया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क के लिए भी यह क्षण बेहद उत्साह बढ़ाने वाला है। लेकिन आईपीएल खेलने में व्यस्त टीम इंडिया के क्रिकेटरों के लिए निराश करने वाला भी है।

मजदूर दिवस के दिन आईसीसी ने क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी की जिसने कंगारू टीम की बल्ले-बल्ले करा दी।

5 साल बाद ऑस्ट्रेलिया बना नंबर वन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नई टेस्‍ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है।

कभी क्रिकेट जगत में एक दशक से ज्यादा समय तक राज करने वाले ऑस्ट्रेलिया को फिर से इस मुकाम को छूने में 5 साल लग गए।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मार्च के पहले हफ्ते में अंतिम टेस्ट मैच खेलने के बाद एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हराया था। दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका है।

पाकिस्‍तान से भी पीछे हो गई टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों के 123-123 टेस्ट रेटिंग अंक ह‌ैं लेकिन दशमलव के बाद की गणना के आधार पर अफ्रीकी टीम को अपना पहला स्‍थान गंवाना पड़ा।

तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है और उसके 104 रेटिंग अंक हैं। जहां तक टीम इंडिया की रैंकिंग है उसकी रैंकिंग में भी गिरावट आई है। 102 रे‌टिग अंकों के साथ वह पांचवें स्‍थान पर है जबकि पाकिस्तान की टीम भारत से आगे है। 

चौथे पायदान पर पाकिस्तान (103) की टीम है। हालांकि तीसरे से लेकर पांचवें पायदान तक एक-एक अंकों का फासला है। साल की शुरुआत में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में मात देने वाली न्यूजीलैंड भारत से एक स्‍थान नीचे है और वह छठे नंबर पर है। श्रीलंका सातवें, वेस्ट इंडीज आठवें और जिंबाब्वे नौंवें स्‍थान पर है।

2008 के बाद कंगारुओं को 'दोहरी खुशी'

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम बार अगस्त 2009 में टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन थी लेकिन उसी साल इंग्लैंड में एशेज दौरे में हार के बाद उसकी रैंकिंग में नीचे गिरी थी।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम को रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है और वह तीसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

टेस्ट में पहले पायदान पर पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय वनडे रैंकिंग में भी पहले स्‍थान पर है। दिसंबर 2008 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम दोनों प्रारूपों में नंबर वन पर पहुंची है।

वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया

वनडे रैंकिंग में भी भारतीय क्रिकेट टीम पहले पायदान पर नहीं है। वह ऑस्ट्रेलिया से 3 अंकों से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 115 वनडे रेटिंग अंक हैं।

जबकि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया 112 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे और श्रीलंका 111 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है।

इंग्लैंड (111) की टीम एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंबर पर आ गई है जबकि दक्षिण अफ्रीका (110) को एक स्थान का झटका लगा है और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान (100) छठे, न्यूजीलैंड (98) सातवें और वेस्टइंडीज (94) आठवें स्थान पर है।

भारत बिना खेले ही टी-20 में बन गया नंबर वन

टीम इंडिया भले ही टेस्ट रैंकिंग में खिसक कर पांचवें स्थान पर चली गई हो लेकिन टी-20 में उसने फिर से अपना पहला स्थान हासिल कर लिया है।

श्रीलंका ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारत से पहला स्थान छीन लिया था लेकिन टीम इंडिया ताजा रैंकिंग में फिर से अपना शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब हो गई है। पिछले 10 महीनों में भारतीय टीम को मात्र एक टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है जो श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल था।

दूसरी ओर, श्रीलंका को पिछले 12 महीनों में 4 हार का सामना करना पड़ा है। अन्य टीमों में वेस्टइंडीज 2 स्थान खिसककर 7वें पर पहुंच गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एक-एक स्थान चढ़कर क्रमश: पांचवें और छठे पर आ गया है।

जल्द ही शीर्ष रैंकिंग गंवा सकती है कंगारू टीम

टेस्ट क्रिकेट में 6 साल बाद नंबर वन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह खुशी कुछ ही महीनों के लिए है और वह अपना सिंहासन जल्द ही गंवा सकती है।

दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका में 2 टेस्ट और जिम्बाब्वे में एक टेस्ट खेलना है जबकि ऑस्ट्रेलिया का सामना अक्टूबर में यूएई में पाकिस्तान से होगा।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया का फिर से नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा करना अहम उपलब्धि है। टीम 2010 और 2011 में पांचवें स्थान पर खिसक गई थी और साल 2013 में उसे लगातार 9 टेस्टों में कोई जीत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

बदल गया 2011 का रैंकिंग सिस्टम

वार्षिक अपडेट के बाद वर्ष 2010-11 के परिणामों को रैंकिंग सिस्टम से पूरी तरह हटा दिया गया और 2012-13 के परिणामों को 50 प्रतिशत हिस्सा दिया गया है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया की 2010-11 में एशेज सीरीज में हार और भारत के 2 दौरों में 6 टेस्ट हारने के परिणाम या तो रैंकिंग से हट गए हैं या फिर उनका वेटेज कम हो गया है।

घरेलू एशेज सीरीज में क्लीन स्वीप और फिर दक्षिण अफ्रीका में 2-1 से जीत से ऑस्ट्रेलिया को फिर से नंबर वन बनने का मौका मिल गया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम अगस्त 2012 से नंबर वन बनी हुई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने फिर से यह स्थान हासिल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें