फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के आगे टिक नहीं पाए बांग्लादेशी

Fri, 23 Oct 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन टीम के शानदार खेल के आगे बांग्लादेश की टीम टिक नहीं पाई। ऑस्ट्रेलिया के 118 रनों के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 96 रनों पर सिमट गई। इस हार के साथ ही प्रतियोगिता में बांग्लादेश का सफर समाप्त हो गया। बांग्लादेश प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं जीत सका।
विज्ञापन


गुरुवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में बांग्लादेश ने टास जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर क्रिस्टोफर 15 और थॉमस डॉयल 13 ने टीम का स्कोर चार ओवर में 32 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद एलेक्जेंडर शॉ ने 25 और कप्तान हैरी ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली।

इनकी बदौलत टीम 118 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। बांग्लादेश के सेलहिन शाद ने 17 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरू के सात ओवरों में 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश के कप्तान मैनुल आलम ने 19 और अशरफुल जहीद ने 21 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के बेंजामिन वालिस ने आठ रन देकर दो और डॉल्टन ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें ग्रुप एक के अंतिम मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें