एशियन बिलियर्ड एवं स्नूकर चैंपियनशिप यूटी गेस्ट हाउस में खेली जाएगी। इसमें अंडर 15 और अंडर 21 वर्ग के देशी और विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप पंजाब बिलियर्ड एंव स्नूकर एसोसिएशन (पीबीएसए) की ओर से बिलियर्ड एवं स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के आधार पर होगी।
पहले यह चैंपियनशिप अप्रैल में होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के कराण इसे स्थगित कर दिया गया था। पीबीएसए के प्रधान डीएस बैंस ने बताया प्रतियोगिता में 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इसमें भारत सहित श्रीलंका, पाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, यूएई, कतर, सीरिया, कोरिया, जापान, म्यांमार और ईरान के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। चैंपियनशिप में मौजूद वर्ल्ड चैंपियन पीटर गिलक्रिस्ट और मौजूदा स्नूकर चैंपियन हुसैन स्विल भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
नंबर-2 हैं शहर के आलोक कुमार
बिलियर्ड एवं स्नूकर चैंपियनशिप में मौजूदा वर्ल्ड नंबर-2 शहर के आलोक कुमार हैं। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलाें में आलोक हमेशा से ही विदेशी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे है।