कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर एशिया कप में जीत से शुरुआत करने वाली टीम इंडिया का अगला मुकाबला शुक्रवार को श्रीलंका से है। यह मैच दोपहर डेढ़ बजे से फातुल्लाह में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका दोनों ही अपना पहला मैच जीत चुके हैं। टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच में श्रीलंका ने पाक को रोमांचक संघर्ष के बाद हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने विराट कोहली के शतक के दम पर मेजबान बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया था।
साल 2014 में भारत की यह पहली जीत थी, इससे पहले इस साल खेले अपने सातों मैचों में उसे एक भी जीत नहीं मिली थी।