सीएलटीए ट्रेनी खुशबीन कौर सोमवार को सीएलटीए आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची।
चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए स्टेडियम में किया जा रहा है।
सोमवार को लड़के और लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
लड़कियों के अंडर 14 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खुशबीन कौर ने सागरिका सिंह को सीधे सेटों में 4-0, 4-0 से हराया। अन्य मुकाबलों हरलीन कौर ने राहत मांगट को 5-4, 4-1 से, हंसिका ने जानवी को 5-3, 4-2 से, अर्शप्रीत कौर बाजवा ने प्रिंसी को 4-1, 1-4, 8-6 से हरा दिया।
वहीं लड़कों के अंडर 14 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सीएलटीए के ऋषभ शारदा ने युवराज सिंह को 4-1, 4-0 से, ऐश्वर्य गोयल ने सहज सिद्धू को 4-1, 5-4 से, शौर्या ने ए कुमार को 5-3, 1-4, 8-6 से, नरेश ने ध्रुव शर्मा को 5-4, 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।