फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी इलेवन बंगलूरू ने जीता फुटबॉल मैच

Thu, 10 Dec 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ नरेंद्र सिंह खरोला मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी इलेवन बंगलूरू की टीम ने टाइटेनियम एफसी केरल को हराया।
विज्ञापन


पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को आर्मी इलेवन बंगलूरू और टाइटेनियम एफसी केरल की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले हॉफ में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए मौके तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता किसी भी टीम को नहीं मिली।

इस तरह से पहले हॉफ में स्कोर शून्य की बराबरी पर छूटा। दूसरे हॉफ के 65वें मिनट में आर्मी इलेवन के डीसी लालाकिमा ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 90वें मिनट में आर्मी इलेवन के आईकिमा ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के निर्धारित समय तक केरल की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। ओएनजीसी के पूर्व फुटबालर केए खान ने आर्मी इलेवन के लालराम माविया को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें