इंडो ग्लोबल कॉलेज अभिपुर में सोमवार को सालाना एथलेटिक मीट करवाई गई। इसका उद्घाटन एसडीएम खरड़ सुखजीत पाल सिंह ने किया।
जबकि संस्थान के चेयरमैन सुखदेव कुमार सिंगला और सीईओ मानव सिंगला विशेष मेहमान थे। उन्होंने मीट में भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियों और टीमों को सम्मानित किया।
एथलेटिक मीट में विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच भी मैच खेले गए। इस दौरान वालीबाल का मैच व अन्य मुकाबले मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मीट की शुरूआत मार्च पास्ट और राष्ट्रीय गीत से हुई।
इसके बाद कॉलेज के सीएस, ईसीई, मेकेनिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के बीच विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। आउटडोर कैटेगरी में विद्यार्थियों ने 100 और 200 मीटर रेस के अलावा वॉलीबाल, हाई जंप, लांग जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो, फुटबाल, कबड्डी में अपना दम खम दिखाया।
वहीं इंडोर में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, चेस, जिमनास्कि के मुकाबले करवाए गए। समापन में फन गेम्स करवाई गई। अंत में विजयी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
डायरेक्टर जनरल आर पानीकर ने सभी विद्यार्थियों और आए अतिथियों को धन्यवाद दिया।