फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड टी-20 कप: पंजाब, लखनऊ, छत्तीसगढ़ और झारखंड जीते

Wed, 17 Jun 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय ऑल इंडिया उत्तराखंड टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पंजाब, लखनऊ, छत्तीसगढ़ और झारखंड ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन


पारस क्रिकेट क्लब और एस फातिमा एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में रेंजर्स मैदान में पहला मैच पंजाब और हरियाणा के बीच हुआ। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी कर 124 रन बनाए। ऋषि ने 33 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 12वें ओवर में जीत हासिल कर ली।

अभिषेक ने 72, विवेक ने 30 रन बनाए। दूसरे मैच में दिल्ली यंग्स का सामना लखनऊ से हुआ। दिल्ली यंग्स ने पहले बल्लेबाजी कर 141 रन बनाए। अंकित ने 32 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 8 विकेट खोकर जीत हासिल की। उमर ने 46 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच ऋतिक इलेवन छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच खेला गया। राजस्थान पहले खेलते हुए 32 रन पर सिमट गई। जवाब में लखनऊ ने तीन ओवर में मैच जीत लिया। चौथा मैच झारखंड और वाराणसी के बीच हुआ। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए।

मोनिस ने 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी 88 रन पर सिमट गई। बंटी ने 33 रन बनाए। वाराणसी के उत्कर्ष ने 3 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें