फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब से एक कदम दूर लक्ष्य, चिराग और कुहू

Sun, 09 Aug 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अंडर-17 बालक एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक एकल वर्ग में चिराग सेन ने खिताबी दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन की जोड़ी फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में रविवार की दोपहर से प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए।

अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एयर इंडिया के चिराग सेन ने उत्तराखंड के बोधित जोशी को 21-14, 21-19 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने असम के स्वर्णराज को 21-18, 21-15 से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन की जोड़ी ने गुजरात की अनुष्का पारिख और कर्नाटक के सोहेल सिपैहिया को 21-18, 21-11 से हराकर उत्तराखंड के लिए एक पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें