ऑल इंडिया जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बड़ौदा ने जीत के साथ आगाज किया। सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में बड़ौदा ने एयर इंडिया को चार विकेट से शिकस्त दी।
पहले खेलने उतरी एयर इंडिया की टीम ने पचास ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। टीम की ओर से धीरज जाधव ने 45, प्रदीप मलिक और दीपक जून ने 55-55 रनों का योगदान दिया।
जवाब में बड़ौदा ने 49 ओवर में छह विकेट पर 257 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के लिए विष्णु सोलंकी ने 85 और कर्मबेलकर ने 64 रन बनाए। गेंदबाजी में हरमीत सिंह ने तीन विकेट लिए।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन जीएमएसएसएस-26 के एलआईसीए ग्राउंड में वित्त एवं खेल सचिव सर्वजीत सिंह ने किया। यहां खेले गए मुकाबले में यूपीसीए ने जीत हासिल की। वहीं ताऊ देेवी लाल स्टेडियम में खेले गए मैच में एचपीसीए ने जीत हासिल की।