फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

Tue, 26 Nov 2013 03:45 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को फर्स्ट ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज हुआ। वारियर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


मैच के पहले दिन लीग कम नॉकआउट मैच दिल्ली और अमृतसर के बीच खेला गया, जिसमे दिल्ली ने अमृतसर को 38 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के अगले राउंड नॉक आउट मैच में जगह बनाई।

इसमें दिल्ली के दीपक ने 47 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने अमृतसर के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा और जवाबी पारी में अमृतसर की टीम 116 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


दूसरा मैच चंडीगढ़ और जीरकपुर के बीच खेला गया। इसमें चंडीगढ़ ने 79 रनों का लक्ष्य रखा और जीरकपुर ने चार विकेट पर 80 रनों के साथ जीत हासिल कर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन


जीरकपुर की तरफ से पांच विकेट लेने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मंगलवार को छह टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें