ऑल इंडिया द्वितीय ब्वॉयज अंडर-19 चैलेंज कप फुटबाल टूर्नामेंट में डीएवी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने जीत के साथ शुरुआत की है।
टूर्नामेंट का आयोजन उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन और डीएफए की ओर से मार्शल स्कूल स्पोर्ट्स फील्ड जोगीवाला में किया जा रहा है।
शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल और बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 पर छूटा। टाई ब्रेकर में डीएवी ने 5-4 से बाजी मारी।
ओएनजीसी ने 4-3 से जीत हासिल की
डीएवी की ओर से अजय रावत, मृदुल, हिमाल, रक्षित और पीयूष ने गोल दागे। बाइचुंग भूटिया स्कूल की ओर से गगन, नितिन, अजब और सुमित गोल करने में सफल रहे।
दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी और मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल की टीम के बीच खेला गया। सातवें मिनट में केवी ओएनजीसी के फारवर्ड प्रणव ने टीम के लिए पहला गोल दागा। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी ने 4-3 के अंतर से जीत हासिल की।
अजय गुसाईं, नवीन बुटोला, नरेंद्र नंदा और सुशांत बडोनी रेफरी रहे। इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुभाष शर्मा ने किया। इस मौके पर दून ग्रामर स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा, बिग्रेडियर एस गुरुंग, दिनेश शर्मा, वीएस रावत, डीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)