फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लेबाजी में फिर से नाकाम रहे कैप्टन कुक ने ठोका 'शतक'

Fri, 18 Jul 2014 06:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत पहली पारी में 295 रन बनाकर आउट हो गया। इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत का पहली पारी में बनाया गया यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले रिकॉर्ड्स कहते हैं कि भारत ने पहली पारी में जब-जब बड़े स्कोर किए उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम इंडिया अब तक जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है उससे मैच बेहद कांटे का होने जा रहा है।

भारत ने दूसरे दिन के खेल में लंच से पहले विपक्षी टीम के कप्तान कुक समेत 2 बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर अपने तेवर भी दिखा दिए हैं। इसके अलावा मैच की कुछ खास छलकियां आपके लिए।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में चौथे भारतीय बने रहाणे

मुश्किल परिस्थितियों में संघर्षपूर्ण बल्‍लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स में शतक ठोक दिया। वह लॉर्ड्स में पहली बार बल्‍लेबाजी कर रहे थे और अपने पहले ही मैच में शतक ठोकने वाले रहाणे भारत के चौथे बल्‍लेबाज बन गए हैं।

दाएं हाथ के बल्‍लेबाज रहाणे से पहले पूर्व कप्तान अजित वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर और सौरव गांगुली ही लॉर्ड्स में अपने पहले मैच में शतक जमाने में कामयाब रहे हैं।

साथ ही ऐसा छठी बार हुआ है जब इंग्लैंड की धरती पर बल्‍लेबाजी करते हुए पांचवें नंबर के किसी भारतीय बल्‍लेबाज ने शतक ठोका है। इससे पहले इस नंबर पर आकर मोहम्मद अजहरुद्दीन (2 बार), विजय मांजरेकर, पॉली उमरीगर और सौरव गांगुली ने शतक लगाने का कारनामा किया है।

शीर्ष 8 में शामिल हुए स्टुअर्ट ब्रॉड

टीम इंडिया 30 साल बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड में है। और भारत ने तेज गेंदबाजी आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए सीरीज का पहला मैच ड्रॉ करा दिया है। इस बार भारत मेजबान टीम को जबर्दस्त चुनौती भी दे रहा है।

हालांकि पिछली बार भारतीय बल्‍लेबाजों की नाक में दम करने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भारतीय बल्‍लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्होंने लॉर्ड्स में पहली पारी में 2 भारतीय बल्‍लेबाजों के विकेट झटक‌कर अपने विकेटों की संख्या 250 के पार पहुंचा दी।

मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान धोनी को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराने के साथ ही ब्रॉड 250 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के आठवें गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 71वें टेस्ट मैच में हासिल की। भुवनेश्वर कुमार का भी विकेट उन्होंने झटका था जिससे उनके विकेटों की संख्या 251 हो गई है।

इंग्लैंड में सबसे सफल गेंदबाज बने एंडरसन

रवींद्र जडेजा के साथ चल रहे विवाद को पीछे छोड़ते हुए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ लॉ्डर्स में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक नायाब उपलब्धि हासिल की। भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए एंडरसन इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने।

उन्होंने यह उपलब्धि भारतीय ओपनर शिखर धवन को आउट करके हासिल की। इंग्लैंड में एंडरसन का यह 230वां विकेट था और इस विकेट से एंडरसन ने इंग्लैंड के ही पूर्व गेंदबाज फ्रेड ट्रमैन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 47 टेस्‍ट में 229 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम ने 226 विकेट हासिल किए थे।

एंडरसन ने पहली पारी में कुल 4 विकेट झटके जिससे इंग्लैंड में उनके विकेटों की संख्या 233 हो गई है।

निचले क्रम के बल्‍लेबाजों का कमाल

इंग्लैंड में शायद भारतीय पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों को बल्‍लेबाजी करने में बड़ा आनंद आता है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के न‌िचले क्रम के बल्‍लेबाजों ने साहसिक बल्‍लेबाजी कर अपने टीम की लाज बचा ली है।

दूसरे टेस्ट मैच में भारत का स्कोर एक समय 7 विकेट पर 145 रन था और लग रहा था भारतीय पारी 200 के अंदर ही सिमट जाएगी। लेकिन अजिंक्य रहाणे के साथ भुवनेश्वर कुमार (36), मोहम्मद शमी (19) और इशांत शर्मा (नाबाद 12) ने मिलकर सौ से ज्यादा रन बनाए। पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के दम पर भारत 295 रन बनाने में कामयाब रहा।

ऐसा 11वीं बार हुआ है जब निचले क्रम के 3 बल्‍लेबाजों ने टीम के लिए सौ से ज्यादा का स्कोर किया है। जबकि ऐतिहासिक लॉर्ड्स में भारत की ओर से ऐसा दो बार हुआ है। नौंवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे और इस बार 36 रन बनाए। इस तरह से वह सीरीज में सबसे ज्यादा 157 रन बनाने के मामले में तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। जबकि पहले स्‍थान पर मुरली विजय (222) हैं।  

पुछल्‍लों ने शीर्ष क्रम को दिखाया 'आइना'

भले ही भारतीय पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों को इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया के पुछल्‍लों की तरह नहीं माना जाता हो लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्‍लेबाजों ने शानदार बल्‍लेबाजी कर सबको आइना दिखाया है कि वे भी किसी से कम नहीं हैं।

पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारत के पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच को ड्रॉ पर खत्म कराया।

सीरीज में भारत की तीन पारियों में अंतिम 5 बल्‍लेबाजों ने 543 रनों का योगदान दिया है, जबकि शीर्ष क्रम के 5 बल्‍लेबाजों ने 600 रन बनाए। साथ ही दोनों क्रमों में बल्‍लेबाजों ने एक शतकीय और 3 अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

कैप्टन कुक का स्पेशल 'शतक'

इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक भले ही बल्‍ले से कमाल न दिखा पा रहे हों लेकिन मैदान पर क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्होंने एक कारनामा अपने नाम कर ही लिया। कुक ने टेस्ट क्रिकेट में कैच लपकने के मामले में शतक ठोक दिया है।

नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्‍लेबाज अजिंक्य रहाणे का कैच लपका था जो टेस्ट ‌करियर में उनका 99वां शिकार था। हालांकि पहले मैच में उन्हें एक ही कैच करने का मौका मिला।

लॉर्ड्स में खेले जा रहे मैच के पहले दिन वह एक भी भारतीय बल्‍लेबाज का कैच लपक नहीं सके लेकिन दूसरे दिन के दूसरे ओवर में ही उन्होंने शानदार प्रयास कर मोहम्मद शमी को कैच आउट किया। यह उनके करियर का सौंवा कैच है। उनके कैच के कारण भारत की पहली पारी 295 रनों पर सिमट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें