एआईटीए टेनिस टूर्नामेंट शनिवार से सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के टेनिस कोर्ट पर प्रारंभ हो गया। प्रारंभिक मैचों में जीत दर्ज कर युवराज, आर्यमान, वंश और आदित्य ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।
इससे पूर्व युवराज पंडित ने अफान गिडवानी को 9-2, आर्यमान शुक्ल ने सर्वजीत सिंह को 9-3 से, वंश जंगू ने अमितोज सचदेवा को 9-4, जबकि आदित्य सारस्वत ने अभिजीत सिंह को 8-3 से पराजित किया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के 14 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
स्कूल के रशेल के अनुसार टूर्नामेंट के विजेता को एआईटीए की 15वीं रैकिंग अंक और उप-विजेता को एआईटीए की 10वीं रैकिंग अंक दिए जाएंगे।