फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 6 मेडल

Fri, 03 Jan 2014 07:05 PM IST
अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू के कोरमंगलम स्टेडियम में आयोजित 28वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का कालका रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच फूल माला पहनाकर इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। नगर-निगम पंचकूला के सीनियर डिप्टी मेयर संगत सिंह नंदा भी कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

हरियाणा ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कालका-पिंजौर से कुल 17 बच्चे गए थे, जिनमें पूर्णिमा और शगुन चंदेल ने गोल्ड, मोनिका व आंचल ने सिल्वर, बुलबुल व श्रेयस ने बाउंज मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण उत्थान सभा के संस्थापक एवं संचालक विवेक गौतम, ह्यूमन राइट जिला पंचकूला के चेयरमैन सुरजीत आनंद भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें