फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल टैलेंट हंट के लिए जर्मनी जाएंगे खिलाड़ी

Sat, 21 Jun 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज एलयांज लगातार पांचवें साल जूनियर फुटबाल कैंप का आयोजन करेगा। इसके तहत पूरे देश के 120 शहरों में फुटबाल के टैलेंट को उभारने के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। चंडीगढ़ में 50 टॉप स्कूलों से 14-16 आयु वर्ग के 1500 से अधिक खिलाड़ियों के लिए ट्रायल रखे जाएंगे।
विज्ञापन


इन स्कूलों से ट्रायल के बाद कुल 100 खिलाड़ियों को चुना जाएगा और टीमों में बांट दिया जाएगा। इनमें आपस में मैच करवाएं जाएंगे। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आखिर में चंडीगढ़ की 15 सदस्यीय टीम को बनाया जाएगा। इसी तरह देश के अन्य जगहों से टीमें बनाई जाएगी।

इन टीमों के बीच मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद 26 जुलाई को नार्थ जोन को फिनाले खेला जाएगा।  इस मैच में विजेता टीम को 75 हजार की नगद राशि का इनाम दिया जाएगा। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच चुना जाएगा। यह खिलाड़ी नार्थ जोन का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


इसी तरह से ईस्ट जोन, वेस्ट, साउथ जोन से ट्रायल प्रक्रिया या केऔर मैचों के बाद ईस्ट जोन से 2, वेस्ट जोन से 1, साउथ जोन से 1 खिलाड़ी का चुना जाएगा।

इसके बाद इन पांचों खिलाड़ियों को बजाज एलयांज की ओर से जर्मनी में जूनियर फुटबाल कैंप के लिए भेजा जाएगा। पिछले साल इसी तरह के फुटबाल हंट के प्रोग्राम केतहत पांच युवा होनहार खिलाड़ी जर्मनी गए थे। इनमें अक्षय शर्मा (चंडीगढ़)थे। 

नार्थ जाने के होने वाले मैचों केलिए चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी के चीफ कोच हरजिंदर सिंह को ज्यूरी का मेंबर बनाया गया है। इस बारे में हरजिंदर सिंह ने कहा कि शहर के युवाओं को साबित करने का यह बेहतर अवसर हैं। यह इन खिलाड़ियों के प्लेटफार्म की तरह है। इसके जरिए वह अपने सपनों को सकार कर सकते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें