फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता मिल्खा नहीं जानते कि बेटा अवार्ड की रेस में

Mon, 24 Mar 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीव शुरू से ही गोल्फ के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहा है, अगर उसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिलता है तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान की बात होगी। यह कहना है फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का।
विज्ञापन


सिटी ब्यूटीफुल के गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को एशियाई टूर 2013-14 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की रेस में शामिल किया गया है। इस बारे में जब जीव मिल्खा सिंह के पिता मिल्खा सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया यह बात तो उन्हें किसी ने बताई ही नहीं।

आप के माध्यम से मुझे इस बारे में पता चला है। अगर, यह बात सच है तो इसके लिए आप और जीव के चाहने वालों को बधाई। मिल्खा सिंह ने कहा कि अगर जीव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिलता है तो इससे भारत के गोल्फर को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


जीव के लिए गोल्फ ही सब कुछ
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में पिछले 20 साल से जीव मिल्खा सिंह के साथ कैडी रहने वाले गुरमिंदर सिंह ने कहा जीव के लिए गोल्फ ही सब कुछ है। खेलते वक्त वह भूख और प्यास भूल जाते हैं।

खिलाड़ियों में खुशी
जूनियर खिलाड़ी भी जीव मिल्खा सिंह की राह पर चलकर देश और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। बेस्ट खिलाड़ी की सूची में नाम आने पर जूनियर गोल्फर आदिल बेदी ने कहा जब कभी भी जीव मिल्खा सिंह गोल्फ कोर्स में आते हैं तो वह खुद हमें टिप्स देते हैं। वहीं, अन्य जूनियर खिलाड़ी करणदीप कोचर ने कहा कि हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। जीव मिल्खा सिंह से काफी कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें