राजधानी देहरादून में खेली जा रही खालसा अंडर-17 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को इलाहाबाद ने दोहरी जीत दर्ज की। वहीं, गुरु सागर चंडीगढ़ की टीम भी मैच जीतने में सफल रही।
तनुष क्रिकेट एकेडमी में पहला मैच हरियाणा और इलाहाबाद क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इलाहाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 83 रन बनाए। राहुल ने 23, अनुज ने 17 रन बनाए। हरियाणा के सत्यम व रमेश ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में हरियाणा की टीम 36 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका। इलाहाबाद के रमेश ने 4, नवीन ने 3, अमर ने 2 विकेट लिए।
इलाहाबाद ने खालसा-ए को हराया
दूसरा मैच इलाहाबाद और खालसा-ए के बीच हुआ। इलाहाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 125 रन बनाए। अनुज ने 33, सिद्धार्थ ने 18, नितिन ने 16, नवीन ने 15 रन बनाए। खालसा-ए के मनीष, अखिल और सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए।
वहीं, खालसा-ए की टीम 101 रन ही बना सकी। आर्य व विशाल ने 46-46 रन बनाए। इलाहाबाद के सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए।
रुड़की ने जीता तीसरा मैच
तीसरा मैच रुड़की और गुरु सागर चंडीगढ़ के बीच हुआ। रुड़की ने पहले बल्लेबाजी कर 69 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित ने 31 रन बनाए। चंडीगढ़ के अंकुश व अमित ने 3-3 विकेट लिए।
जवाब में चंडीगढ़ ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम ने 23, गुनीत ने 22 रन बनाए।